एनसीटीसी मुद्दे पर यूपीए के खिलाफ खड़ी है सपा

इन राज्यों ने एनसीटीसी का विरोध किया है। श्री यादव ने कहा कि प्रस्तावित निकाय राज्य सरकार की शक्तियों का अतिक्रमण करेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या तृणमूल कांग्रेस के समर्थन वापस लेने की सूरत में सपा संप्रग सरकार का समर्थन करेगी, इस पर श्री यादव ने कहा कि इसका कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि यह एक कल्पनात्मक सवाल है। कौन आता है और कौन जाता है, यह मेरे लिये महत्वहीन है।
मालूम हो कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी केंद्र के संप्रग सरकार में शामिल नहीं होगी। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से ना तो शामिल होने का कोई निमंत्रण आया था और ना ही उनकी पार्टी ने ऐसी इच्छा जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications