गोवा में 11 रुपया सस्‍ता मिलेगा पेट्रोल!

Petrol
पणजी। गोवा में मनोहर पार्रिकर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पेट्रोल पर से वैट पूरी तरह खत्‍म कर सकती है। इससे राज्य में पेट्रोल की कीमत में 11 रुपये की कमी आएगी। मुख्यमंत्री 21 मार्च को अपना पहला बजट पेश करने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया है कि बजट में पेट्रोल पर वैट को खत्म किया जाएगा।

इससे पेट्रोल की कीमत 11 रुपये कम होगी। फिलहाल पणजी में पेट्रोल 65 रुपये प्रति लीटर है। पार्रिकर ने मीडिया से कहा कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की तुलना में पेट्रोल 16 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा। भाजपा ने अपने चुनाव घोषणापत्र में दरों में कटौती किये जाने का आश्वासन दिया था। राज्य में वैट पेट्रोल पर 20 प्रतिशत तथा डीजल पर 19 प्रतिशत है।

अधिकारियों के अनुसार पेट्रोल पर वैट खत्म किये जाने से सरकारी खजाने पर 100 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे पार्रिकर बजट में घरेलू महिलाओं के लिये हर 1,000 रुपये का भत्ता, शिक्षित बेरोजगार युवकों को भत्ता तथा एलपीजी सिलेंडरों के दाम स्थिर करने के लिये उपायों की घोषणा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में सभी घोषणाओं को लागू करने से सरकारी खजाने पर 550 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि हम अतिरिक्त संसाधनों से राजस्व के नुकसान की भरपाई कर लेंगे। बहरहाल, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ भी बताने से मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+