स्लीपर और लोकल का बढ़ा किराया हो सकता है वापस

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्लीपर और लोकल का बढ़ा किराया वापस लिया जा सकता है। जबकि एसी क्लास का बढ़ा किराया बरकरार रहेगा। दूसरी तरफ एनसीटीसी पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को भरोसा दिलाया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि सभी राज्यों के सीएम की सहमति से ही एनसीटीसी पर कोई फैसला लिया जाएगा।
रेल बजट में रेल किराए में दो पैसे, पांच पैसे और 10 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से इजाफा किया गया। इसके बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और यूपीए सरकार के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। ममता ने रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी से इस्तीफा मांग लिया। फिलहाल ममता बनर्जी दिल्ली में हैं। संसद में आज रेल बजट पर चर्चा होगी।












Click it and Unblock the Notifications