पैसा बैग में पीछे लटका कर न रखें, विदेशियों को सलाह

दिल्ली-एनसीआर में विदेशियों के साथ होने वाली आपराधिक वारदातों के मद्देनजर गाजियाबाद पुलिस ने विदेशियों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसमें उन्हें सुरक्षित रहने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यह गाइडलाइंस जिला ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड की गई है, जिसे 53 भाषाओं में पढ़ा जा सकता है। जिले में इस तरह की यह पहली वेबसाइट है। बता दें कि 3 मार्च को दिल्ली में अफगानी लड़की की होटल में हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद जिला पुलिस चेती है।
अमूमन पुलिस और प्रशासन की साइट्स पर विदेशियों के लिए गाइडलाइंस से संबंधित जानकारियां लिखी होती हैं, लेकिन ये ज्यादातर हिंदी या अंग्रेजी भाषा में ही होती हैं। लेकिन गाजियाबाद पुलिस की वेबसाइट www.ghaziabadtrafficpolice.gov.in पर विदेशियों के लिए गाइडलाइंस को 53 भाषाओं में पढ़ा जा सकता है। यह गाइडलाइंस हिंदी, अंग्रेजी, अरेबिक, फ्रेंच, ग्रीक, स्पेनिश, थाई, तुरकिश, उक्रेनियन, रशियन, कोरियन, जर्मन, रोमानियन, अफ्रीकन्स, अल्बानियन, बेलारुसियन, बुलगेरियन, आईरिश, फिलिपिनियो, डच, मले, नॉरवेजियन, पोलिश, स्वीडिश, सरबियन और जैपनीज समेत कई अन्य भाषाओं में हैं।
एसएसपी रघुबीर लाल ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में विदेशियों के साथ घटनाएं प्रकाश में आती रहती हैं। जनपद में हर साल करीब एक हजार विदेशी नागरिक गाजियाबाद आते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट रहती है, लेकिन उनके साथ यहां कोई आपराधिक घटना न हो, इसलिए उन्हें अलर्ट करने के मद्देनजर ये गाइडलाइंस साइट पर अपलोड की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications