ड्रामा खत्म, दिनेश त्रिवेदी ने दिया मंत्रीपद से इस्तीफा

अपनी प्रेस वार्ता में दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि ममता बनर्जी का निर्देश स्पष्ट था कि ये निर्णय पार्टी का है, पार्टी के सिपाही होने के नाते मुझे पार्टी के अनुशासन का पालन करना होगा। मैं ममता बनर्जी का सम्मान करता हूँ, हां इतना जरूर है कि मैं रेलवे में सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हूँ।
जहां त्रिवेदी ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया वहीं देर रात ममता बनर्जी देर रात दिल्ली पहुंची। उन्होंने साफ किया कि वो पहले अपने सदस्यों के साथ मीटिंग करेंगी उसके बाद ही कोई बात बतायेंगी। मुकुल रॉय के रेलमंत्री बनेंगे यह पूछे जाने पर ममता ने कहा कि बस 24घंटे का इंतजार कीजिये, आपको सब पता चल जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications