यूपीए में शामिल होना है या नहीं नेता जी तय करेंगे: अखिलेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि केन्द्र की बदलती राजनैतिक परिस्थिति में समाजवादी पार्टी संप्रग सरकार में शामिल होगी या नहीं, इस बारे में अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव करेंगे। राजभवन में आज हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद संवाददाताओं ने सपा के केन्द्र सरकार में शामिल होने और संप्रग का सहयोगी दल बनने को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा दिये गये बयान और इस बाबत चल रही चर्चाओं के बारे में पूछा।

इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि इस बाबत जो भी फैसला करना होगा वह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ही करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव दिल्ली जा रहे हैं और केन्द्र सरकार में सपा की भूमिका को लेकर जो भी निर्णय करना होगा वह सपा मुखिया ही करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के साथ सपा के संबंध कैसे रहेंगे, यह भी उन्हीं को (नेताजी) को तय करना है।

अखिलेश ने कहा कि जहां तक कांग्रेस के साथ संबंधों का सवाल है तो पिछली बार भी सपा ने कांग्रेस को समर्थन दिया था मगर सरकार में शामिल नहीं हुई थी। मालूम हो कि सपा के वरिष्‍ठ नेता आजम खां ने आज दोबारा मंत्री पद का शपथ लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+