दो विदेशी पर्यटकों को माओवादियों ने बनाया बंधक

माओवादी जो मांग कर रहे हैं, उनमें ऑपरेशन ग्रीन हंट रोकने की बात सबसे अहम है। ऑडियो टेप में इस बात का भी आरोप है कि इटली के यह पर्यटक आदिवासियों की आपत्तिजनक तस्वीरें ले रहे थे, जो कि उड़ीसा के क़ानून में प्रतिबंधित है। केंद्र और राज्य सरकारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि माओवादियों ने आज शाम तक की डेडलाइन घोषित कर रखी है।
उनकी मांग है कि माओवादियों के खिलाफ कॉम्बिंग ऑपरेशन तुरंत रुके। माओवादियों ने सरकार के सामने 13 बिन्दुओं का मांगपत्र रखा है। खास बात यह भी है कि फरवरी 2011 में मलकानगिरी के कलेक्टर को अगवा करने के बाद भी कुछ ऐसी ही मांगे माओवादियों ने रखी थी, लेकिन यह पहली बार है कि माओवादियों ने विदेशी पर्यटकों को बंधक बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications