मुल्ला मुलायम ने मुसलमानों से कहा शुक्रिया

सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनका उचित सम्मान करना चाहिये। उन्होंने कहा मुस्लिम परिवारों की आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक स्थिति अच्छी नहीं है। सपा सरकार उन्हें पूरा सम्मान देते हुए उनकी बेहतरी के लिये काम करेगी और उन्हें आरक्षण के साथ अन्य राहतें भी देगी। सपा प्रमुख ने दोहराया कि पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में अल्पसंख्यकों खासकर मुसलमानों के कल्याण के लिये जो वादे किये गये हैं उन्हें अवश्य पूरा किया जाएगा।
उन्होंने चुनाव में जनता के सपा के प्रति जबर्दस्त समर्थन को अप्रत्याशित बताते हुए कहा मतदाताओं ने बसपा कुशासन के खिलाफ हमारे संघर्ष को प्रबल समर्थन दिया। सपा के वादों पर जनता को भरोसा है क्योंकि हमारी कथनी और करनी में कभी अंतर नहीं रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा अब क्षेत्रीय दल नहीं बल्कि राष्ट्रीय दल हो चुका है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश तो उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और गोवा जैसे सूबों से बड़ा राज्य है तो यहां सत्तारूढ़ सपा को क्षेत्रीय दल कैसे कहा जा सकता है।
सपा प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संयम से और अनुशासन में रहने की हिदायत देते हुए कहा कि वे जनता के प्रति विनम्र रहें और मुसीबत में उसका साथ दें। उन्होंने कहा हमें यह नहीं भूलना चाहिये कि प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार कार्यकर्ताओं के त्याग और संघर्ष से बनी है। यादव ने कहा कि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव होने हैं और सपा अगर 80 सीटें जीती तो दिल्ली की गद्दी पर उसका कब्जा हो जाएगा।
उन्होंने कहा अखिलेश यादव जनता के बीच के मुख्यमंत्री हैं। मेरी इच्छा है कि वह बेदाग रहें और उनके व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक जीवन पर कोई उंगली नहीं उठे। यादव ने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती बसपा सरकार महज 20-30 लोगों की सरकार थी, लेकिन सपा 20 करोड़ लोगों की सरकार है।












Click it and Unblock the Notifications