मुकुल रॉय ही बनेंगे रेल मंत्री: ममता बैनर्जी

जिस पर रेल मंत्री ने कहा है कि सार्वजनिक रूप से इस्तीफा मांगे तब ही इस्तीफा देंगे। खबर ऐसी है कि कांग्रेस इस पूरे मौके को भूनाने में लगी है, वो कुछ शर्तों के तहत कांग्रेस, त्रिवेदी को हटाने के लिए तैयार हो गयी है। खबर ऐसी है कि बजट सत्र के बाद दिनेश त्रिवेदी अपना इस्तीफा सौंप देंगे। वैसे त्रिवेदी ने कहा कि उन्हें इस्तीफा देने में कोई परेशानी नहीं है बशर्ते कि वो सार्वजनिक रूप से मांगा जाये।
आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के महासचिव मुकुल रॉय वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। 17 अप्रैल 1954 को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कंचनपाड़ा में जन्मे मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की खासमखास माने जाते हैं। अभी वे केंद्र सरकार के जहाजरानी मंत्रालय में राज्यमंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने के बाद जब ममता बनर्जी ने रेल मंत्री पद से इस्तीफा दिया था तब मुकुल रॉय को यह कार्यभार सौंपा गया था। यह वही मुकुल रॉय हैं जिन्हें गुवाहटी हादसे के समय पीएम ने घटना स्थल पर जाने को कहा था लेकिन मुकल रॉय नही गये थे। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुकुल रॉय को रेल मंत्री पद देने पर अड़ंगा डाल दिया था।












Click it and Unblock the Notifications