हारे हुए राहुल गांधी पर तरस आता है: बाबा रामदेव

इंडिया टुडे कॉनक्लेव 2012 के तहत योगा गुरू बाबा रामदेव ने यह बात कही। बाबा की यह टिप्पणी कांग्रेस की पांच राज्यों में हुए चुनाव में किरकरी होने पर आयी है।
यही नहीं कांग्रेस की हर नीति औऱ हर कदम को गलत बताते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस का एफडीआई प्रस्ताव भी गलत है। बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर से देश को गुलाम बनाने जा रही है। हम स्वदेशी के जरिए भी अपने लोगों तक अच्छा सामान पहुंचा सकते हैं।
बाबा रामदेव ने राहुल गांधी को सलाह दी है कि वे अपना गुरु बदल दें। वरना और दुर्दिन देखने पड़ेगे। उन्होंने कहा हकीकत है कांग्रेस डूबती हुई नाव है। कालधन, भ्रष्टाचार, लोकपाल जैसे मुद्दों पर राज्यों में वोटिंग हुई है। एक भ्रष्ट पार्टी की पराजय हुई है। अगर अब भी राहुल गांधी नहीं चेते तो उनका भगवान ही मालिक है।












Click it and Unblock the Notifications