महंगी हुई शराब, कि थोड़ी-थोड़ी पिया करो

इस बजट में वित्त मंत्री ने सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा और शराब पीने वालों को हत्तोत्साहित किया है। प्रणब मुखर्जी ने एक्साइज ड्यूटी में दो फीसदी का इजाफा करते हुए इसे 22 से 24 फीसदी कर दिया है। जिस कारण सिगरेट, तम्बाकू, गुटका और शराब महंगी हो गई हैं। यहीं नहीं यदि आप बार में शराब पीने के शौकीन हैं तो आपको अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। क्योंकि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सर्विस टैक्स के दायरे को भी बढ़ाते हुए 10 से 12 फीसदी कर दिया है। यानी सबसे ज्यादा चोट प्रणब मुखर्जी से शराब पीने वालों पर किया है। क्योंकि बार में पीने वालों को एक्साइज ड्यूटी के साथ ही साथ सर्विस टैक्स का भी भुगतान करना होगा।
आपको बता दें कि वाणिज्य एवं उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ने भी बजट से पहले सरकार से कहा था कि कर चोरी रोकने के लिए सिगरेट पर आयात शुल्क बढ़ाकर 150 प्रतिशत कर देना चाहिए। उद्योग मंडल ने कहा था कि सिगरेट आयात पर शुल्क बढ़ाने से कुछ स्वार्थी आयातकों द्वारा आयातित सिगरेट का कम मूल्य दिखाकर कर चोरी करने की समस्या से निजात मिलेगी।’ आमतौर पर कर भुगतान से बचने के लिए आयातित माल का दाम कम बताया जाता है। कंपनियां अपने रिकार्ड में वास्तव में प्राप्त मूल्य के माल से कम मूल्य को दर्शाती है और अंतर वाले माल की कमाई हजम कर जाती हैं।
यही नहीं उद्योग मंडल ने यह भी कहा था कि विदेशों से आने वाले यात्रियों को अपने साथ सिगरेट लाने से रोका जाना चाहिये।












Click it and Unblock the Notifications