प्रणब दा के लिए अग्निपथ है आज का आम बजट

Pranab Mukherjee
नई दिल्ली। आज लोकसभा में दिन के 11 बजे वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी आम बजट पेश करने वाले हैं। इस बार का बजट प्रणब दा के लिए एक अग्निपरिक्षा से कम नहीं है। पिछले एक साल से करचोरी और काले धन के लोगों के बचाने का दंश झेल रही यूपीए सरकार को लगातार विपक्ष और अपने सहयोगियों से विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार का हर फैसला और हर प्रस्ताव उसके गले की फांस बन जा रहा है ऐसे में अगर आज प्रणब दा के पिटारे से महंगाई को बढ़ाने संबधित जैसी सामग्रियां निकलती है तो यह यूपीए के लिए उल्टा दांव हो सकता है।

पिछला एक साल भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आंदोलनों में गुज़रा है और हाल ही में आये पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए बेहद खराब रहे हैं। ऐसे मे किसी अग्निपथ से कम नहीं है प्रणब के लिए आज का आम बजट।

राजनीतिक पंडितो के मुताबिक देखना दिलचस्प होगा कि प्रणब दा का बजट राजनैतिक होगा या आर्थिक। इस समय जिस तरह की परिस्थितियाँ नज़र आ रही हैं उससे लगता है कि वित्तमंत्री आर्थिक सुधारों के मुद्दे पर बचकर ही चलना चाहेंगे। सरकार संसाधन जुटाने के लिए लक्जरी वस्तुओं पर शुल्क बढ़ा सकती है लेकिन आम लोगों पर बोझ न बढ़े ये उनकी प्राथमिकता होना चाहिए। अब प्रणब दा क्या करते हैं यब बस अबसे थोड़ी देर में पता चल जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+