शक्की पिता ने किया बेटियों का कत्ल

मेरठ के इचौली क्षेत्र के शेखूसराय गांव में एहसान नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता था। एहसान को शक था कि उसकी दोनों बेटियों का चाल चलन ठीक नहीं है। एहसान की दोनों बेटियां चार दिन पहले घर से कहीं चली गयीं। बगैर किसी सूचना के तीन दिन घर से गायब रहने के बाद मंगलवार को दोनों बेटियां वापस लौटीं। जब पिता ने अपनी बेटियों से पूछा कि आखिर वह कहां गयीं थी तो प्रश्न का जवाब देने की बजाय दोनों ने पिता से झगड़ा करना शुरू कर दिया।
अहम पर हुए हमले से आहत पिता ने बुधवार को अपनी दोनों बेटियों गुलिस्ता (25) और शाहिस्ता (21) की चाकू से गला रेतकर हत्सा कर दी। बेटियों की हत्या की सूचना जब इलाके के लोगों को हुई तो क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने एहसान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घर में पड़े दोनों बेटियों के शव भी बरामद कर दिए। पुलिस महानिरीक्षक राजीव कृष्ण के अनुसार हत्यारे पिता की गिरफ्तारी के बाद जब पूछताछ की गयी तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस के अनुसार पिता ने अपने बयान में कहा कि उसकी बड़ी बेटी का चाल चलन ठीक नहीं था। उसने छोटी बहन को भी अपने साथ मिला लिया था तथा उसे भी चरित्रहीन बना दिया था। पिता का कहना है कि बेटियों की कारगुजारियों के कारण उसकी इलाके में काफी बदनामी हो रही थी इसलिये उसने दोनों को मार डाला। एहसान ने कहा कि यदि वह दोनों का कत्ल न करता तो वे उसी की हत्या करा देती।












Click it and Unblock the Notifications