दिनेश त्रिवेदी ने इस्तीफा नहीं दिया: प्रणब मुखर्जी

Pranab Mukherjee
नई दिल्ली। आज लोकसभा में देश के वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने उन सारी बातों को खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि रेल मंत्री दिनेश त्रिवदी ने इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को त्रिवेदी का इस्तीफा नहीं मिला है।

मुखर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को एक पत्र जरूर लिखा है लेकिन उसमे इस्तीफे की बात नहीं है। पत्र पर सरकार गौर कर रही है। जब भी फैसला लिया जाएगा। सदन को इस संबंध में सूचित कर दिया जाएगा। राज्यसभा में संसदीय कार्य मंत्री राजीव शुक्ला ने भी यही बात कही। पहले खबर थी कि दिनेश त्रिवेदी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

जिसके बाद कहा जा रहा था कि सरकार पर संकट मंडरा रहा है। खबर ऐसी भी थी कि ममता बनर्जी ने कहा है कि वो किसी भी कीमत पर बढ़ा किराया वापस ले कर रहेंगी। और उन्होंने दिनेश त्रिवेदी की जगह अब रेलवे मंत्रालय की कुर्सी पर मुकुल रॉय बिठाना चाहती हैं। ऎसी संभावना जताई जा रही थी कि शुक्रवार को आम बजट पेश होने के बाद मुकुल रॉय नए रेल मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मुकुल जहाजरानी राज्य मंत्री हैं। विवादास्पद बयान के बाद उन्हें रेल राज्य मंत्री के पद से हटाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+