रेल-बजट में हरियाणा को मिली नई रेलवे लाईनें

Rail Budget 2012
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने वर्ष 2012-13 के रेलवे बजट प्रस्तावों का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा को रोहतक-महम-हांसी नई रेलवे लाइन सहित कई नई रेल परियोजनाएं तथा रेल लाइन स्वीकृत की गई जबकि हिसार से सिरसा वाया अग्रोहा और फतेहाबाद, घन्नौली-देहरादून वाया बद्दी, नालागढ़, जगाधरी, सुरजपुर, काला अम्ब, पोंटा साहिब, पटियाला से जाखल, नरवाना वाया समाना, यमुनानगर से चंडीगढ़, बद्दी से कालका और पटियाला से कुरुक्षेत्र परियोजनाएं को योजना आयोग को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। पेहवा से पोंटा साहिब वाया जगाधरी-यमुनानगर, सिरसा से सरदार शहर नई रेलवे लाइनों के सर्वे का कार्य भी वर्ष 2012-13 में करवाया जायेगा।

फरूखनगर से गढ़ी हरसरू के गेज परिवर्तन का कार्य भी पूरा किया जाएगा। इसी प्रकार, पानीपत-खुखराना रेलवे ट्रेक को भी दोहरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में इस रेलवे मार्ग के मानहेरू-हिसार भाग को विद्युतीकरण करने की स्वीकृति प्रदान की गई है और वर्ष 2012-13 में कुरुक्षेत्र-कैथल-नरवाना और हिसार-जाखल-लुधियाना भाग के विद्युतीकरण के सर्वेक्षण की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने रोहतक-पानीपत भाग में एक नई यात्री रेल की शुरूआत का भी स्वागत किया।

इसके अलावा, रेवाड़ी व फुलहेरा के बीच दैनिक यात्री गाड़ी और हफ्ते में 6 दिन सरायरोहिल्ला से फरूखनगर तक एक डीएमयू टे्रन चलाने को भी स्वागत योग्य कदम बताया। कुछ ट्रेनों के आवाजाही में बढ़ोतरी की गई है, जिससे प्रदेश के लोगों को लाभ पहुंचेगा। रेलवे बजट में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रैस को सप्ताह में एक दिन की बजाय दो दिन, चंडीगढ़-बांद्रा एक्सप्रैस को सप्ताह में एक दिन की बजाय दो दिन तथा दिल्ली-सरायरोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रैस वाया रेवाड़ी को सप्ताह में तीन दिन की बजाय सातों दिन करने का भी निर्णय लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+