शुरु में छोटा होगा अखिलेश का मंत्रिमंडल
अधिकारियो की तैनाती के बारे में पूछे जाने पर 38 वर्षीय यादव ने कहा कि ईमानदार और कर्मठ अधिकारियों को आम जिम्मेदारियां दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति मजबूत करके अनुकूल माहौल बनायेगी और उद्योगपतियों को प्रदेश में नये उद्योग लगाने के लिए न सिर्फ समुचित सहयोग देगी, बल्कि अनुकूल वातावरण भी देगी।
यादव ने जोर देते हुए कहा, हमारी प्राथमिकता होगी कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति मजबूत रहे और किसी को भय के वातावरण में न जीना पडे। पार्टी चुनाव घोषणा पत्र में किये गये सभी वायदो को पूरा किये जाने का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी बेरोजगार युवक युवतियों को बेरोजगारी भत्ता दिये जाने का वादा पूरा करेगी। इसी क्रम में यादव ने कहा, यदि बसपा राज में पार्को और स्मारको के निर्माण पर हजारो करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं, तो बेरोजगार युवक युवतियों को भत्ता देने के लिए धन की व्यवस्था क्यों नहीं हो सकती।













Click it and Unblock the Notifications