नसीमुद्दीन की मुसीबत बढ़ी एक और मामला खुला

मायावती के करीबी नेताओं में एक श्री सिद्दीकी ने प्रदेश में कई जगहों पर सरकारी जमीनों पर कब्जे किए और अपने पद का दुरपयोग किया। यह शिकायत तो बहुत पहले से ही की जा रही है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी व पुत्र के नाम पर जमकर सरकारी जमीनों पर कब्जे किए तथा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित की। लोगों की इस शिकायत के बाद लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि अब तक उन पर दो मामले दर्ज हो चुके हैं।
तीसरा मामला इलाहाबाद के शशि कान्त ने दर्ज करा दिया। उन्होंने मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है कि उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जे कर काफी सम्पत्ति अर्जित की है। शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए सबूतों के आधार पर मामले की जांज शुरू कर दी गयी है। गौरतलब है कि इससे पहले सिद्दीकी के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच करने के उपरान्त लोकायुक्त ने सभी प्रकरणों की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश की थी जिसे मुख्यमंत्री मायावती ने मानने से इन्कार कर दिया था।
गौर करने वाली बात यह कि अब प्रदेश में सरकार बदल चुकी है और ऐसे में यदि नयी सरकार सिद्दीकी पर लगे आरोपों की जांच सीबीआई को सौंप देती है तो उनके लिए मुसीबतें और बढ़ जाएंगी क्योंकि लोकायुक्त की जांच में कहा गया कि जो सबूत सामने आए हैं उसमें सच्चाई जान पड़ती है।












Click it and Unblock the Notifications