विजय बहुगुणा जोशी होंगे देश के दूसरे चरण सिंह

उन्होंने बड़े ही तल्ख अंदाज में कहा कि शपथ लेने से क्या होता है, लेने दीजिये उन्हें शपथ, शपथ को चौधरी चरण सिंह ने भी ली थी लेकिन आप ही बताइये कि क्या उन्हें सदन का मुंह देखना नसीब हुआ था, वही हाल विजय बहुगुणा जोशी का भी होगा, जिन्हें हाईकमान ने अपने संरक्षण में सीएम की कुर्सी दी है। गौरतलब है कि चौधरी चरण सिंह ने 1979-80 में प्रधानमंत्री बनने के बाद लोकसभा में अपना बहुमत साबित करने की बजाए इस्तीफा दे दिया था।
गौरतलब है कि विजय बहुगुणा को उत्तराखंड का सीएम बनाये जाने से नाराज सांसद हरीश रावत ने पीएम के मंत्री मंडल से इस्तीफा दे दिया है। और ऐसी खबर है कि वो अपने समर्थकों के साथ अलग पार्टी बना सकते हैं। रावत के पास बताया जा रहा है कि 22 विधायक है। ऐसे में विजय बहुगुणा जोशी कैसे बहूमत साबित करते हैं इस पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications