रेलवे सेफ्टी अथारिटी का होगा गठन

रेल मंत्री ने घोषणा की कि सुरक्षा और संरक्षा पर ध्यान देने के लिए रेलवे सेफ्टी अथॉरिटी का गठन किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे रिसर्च एंड डेवलपमेंट काउंसिल बनेगी। पांच साल में हर फाटक पर क्रासिंग बनाया जाएगा। रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए 5.6 लाख करोड़ रुपये की जरूरत होगी और इस क्षेत्र में यह निवेश किया जाएगा। त्रिवेदी ने रेलवे को जीरो एक्सीडेंट टॉलरेंस बनाने की घोषणा की। मानव रहित रेलवे क्रासिंग के लिए एक कंपनी बनेगी। रेल अनुसंधान समिति भी बनाने की बात उन्होंने कही।












Click it and Unblock the Notifications