डबल डेकर मालगाड़ियां शुरू की जाएंगी: दिनेश त्रिवेदी
नई दिल्ली। संसद में रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेल बजट पेश कर रहे हैं। रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने बजट बनाने में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
साथ ही उन्होंने रेल सुरक्षा को लेकर काफी सवाल उठाये उन्होंने कहा कि रेलवे के लिए सुरक्षा बहुत जरूरी है। रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि रेल सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है। रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि धनराशि न होना एक बड़ी समस्या है।
तमाम घोषणाओं के बीच रेलमंत्री ने कहा कि बहुत जल्द डबल डेकर मालगाड़ियां शुरू की जाएंगी। रेल मंत्री ने कहा कि 12वीं योजना में रेलवे का योजना व्यय 7.3 लाख करोड़ रुपए है।
रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि चीन की गतिविधियों को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में रेल नेटवर्क के विकास पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहाकि रेलवे की 487 परियोजनाएं लंबित हैं। जिन्हें उचित बजट राशि मिले बिना पूरा करना संभव नहीं है। त्रिवेदी ने साफ कहा कि रेल बढ़ेगी तो देश बढ़ेगा।













Click it and Unblock the Notifications