हरियाणा: बोर्ड परिक्षाएं गुरूवार से, 251 फ्लाइंग स्कवैड तैनात

Board Exam
चंडीगढ़। हरियाणा में गुरूवार से आरम्भ होने वाली हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की सैमेस्टर परीक्षाएं 1591 परीक्षा केन्द्रों पर 251 फ्लाइंग स्कवैड की कडी निगरानी में संचालित की जाएगी। व्यवस्था चाक-चौबंद करना तथा विश्वसनीयता अक्षुण रखना बोर्ड की प्राथमिकता होगी।

यह जानकारी देते हुए बोर्ड सचिव डीके बेहरा ने बताया कि शिक्षा विभाग हरियाणा तथा बोर्ड द्वारा परीक्षा डयूटी को अनिवार्य घोषित किया गया है तथा इसमें किसी भी प्रकार की तबदीली नही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अनुचित साधन रोकने के लिए कडे उठाए गए पगो के तहत धारा-144 जिला प्रशासन द्वारा लगाई जाएगी व परीक्षा केन्द्रो के निकटवर्ती फोटोस्टेट के व्यवसाय पर परीक्षा के दौरान प्रतिबन्ध लगाया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर मोबाईल व कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

बेहरा ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षाओं में कुल 7 लाख 69 हजार 697 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, इनके लिए प्रदेश भर में 1591 केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी के 301552 सीनियर सैकेडंरी के 391606 तथा हरियाणा ओपन स्कूल के 76539 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हो रहे है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाओं के सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 15227 सुपरवाईजर तथा 1591 केन्द्र अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर कानून व व्यवस्था बनाए रखने के लिए व बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है, जिन्हें यह स्पष्ट हिदायत दी गई है कि परीक्षा केन्द्रों के भीतर हस्तक्षेप न करें।

बोर्ड सचिव ने बताया कि इन परीक्षाओं में नकल व अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए 251 फलाइंग स्कवैड परीक्षा के न्द्रों पर लगातार छापे मारेगे । इनमें जिला उपायुक्तों के 21, उप मण्डल अधिकारी (नागरिक) के 53, जिला शिक्षा अधिकारी के 21, ब्लाक शिक्षा अधिकारी के 52 फलाइंग स्कवैड शामिल है। उन्होंने बताया कि 21 जिला प्रश्र पत्र उडऩदस्ते, 31 उप मण्डल प्रश्र पन्न उडऩदस्ते एवं 41 रैपिड एक्शन फ ोर्स /स्पेशल टॉस्क फोर्स, 5 कंट्रोल रूम उडऩदस्ते, बोर्ड की अध्यक्ष / सचिव संयुक्त सचिव ,निदेशक /उप-सचिव (संचालन)तथा सहायक सचिव (संचालन) के 6 उडनदस्तें भी गठित किए गए है ।

बेहरा ने आगे बताया कि इन परीक्षाओं के दौरान केन्द्रों की मॉनिटरिंग करने के लिए प्रदेश में 5 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जोकि रोहतक, गुडग़ांव, फ तेहाबाद, कुरूक्षेन्न तथा बोर्ड मुख्यालय भिवानी में स्थापित किए गए हैं, इन कंट्रोल रूम पर बोर्ड के उच्चाधिकारी की नियुक्ति की गई है जो अपने कंट्रोल रूम के अन्र्तगत आने वाले परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाओं के संचालन की मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड मुख्यालय भिवानी पर स्थापित कंट्रोल रूम से झज्जर, महेन्द्रगढ़, भिवानी जिले, रोहतक स्थित कंट्रोल रूम से पानीपत, सोनीपत, ��ीन्द, रोहतक जिले, गुडग़ांव कंट्रोल रूम से रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुडग़ांव, फतेहाबाद कंट्रोल रूम से सिरसा, हिसार, फतेहाबाद तथा कुरूक्षेत्र कंट्रोल रूम से कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, अम्बाला, पंचकूला, यमुना नगर जिले ऑपरेट करेंगे । इन कंट्रोल रूम पर नियुक्त बोर्ड अधिकारी प्रतिदिन परीक्षा समाप्ति के बाद अपने अधीन जिलों की रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय पर भेजेगे तथा बोर्ड मुख्यालय पर इन रिपोर्टो पर तुरन्त बनती कार्रवाई की जाएगी ताकि परीक्षाएं निर्विघ्न तरीके से संचालित करवाई जा सके।

बोर्ड सचिव ने आगे कहा कि शिक्षा मंत्री, हरियाणा ,मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, गृह विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव, मुख्य मंत्री के प्रधान सचिव, पुलिस महा निदेशक हरियाणा, मण्डल आयुक्तों, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा हरियाणा, जिला उपायुक्तों, जिला पुलिस कप्तानों तथा उप मण्डल अ���िकारी (नागरिक) को पत्र लिखकर परीक्षाओं के सुचारू संचालन में अपना सहयोग देने बारे अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं के दौरान केन्द्रों के निकट 200 मीटर की परिधि में जिला प्रशासन द्वारा धारा-144 लगाई जाएगी तथा धारा-144 की अवहेलना पाए जाने पर धारा-188 के अधीन कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+