हरियाणा: बदमाशों ने हत्या के बाद शव जलाया
भिवानी।
बदमाशों ने मंगलवार दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद शव को खेतों में पड़ी पूलियों में डालकर जला डाला। डंपर लेकर भागे हत्यारे दादरी-दिल्ली मुख्य मार्ग पर जहाजगढ़ गांव के समीप डंपर का तेल खत्म होने पर उसे वहीं छोड़ गया । मृतक युवक की पहचान खेड़ी बतर गांव निवासी 35 वर्षीय रामनिवास के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे इमलोटा के समीप ईट भटठे के समीप ज्वार की पूलियों के ढेर में आग लगी देख खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे तो डंपर सवार भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने तुरंत डंपर का नंबर नोट कर गांव के सरपंच व पुलिस को जानकारी दी। id="toptextpromo">शाम
को करीब चार बजे पूलियां पूरी तरह जल गई तो उनमें एक मानव कंकाल भी था। ग्रामीणों ने फिर से पुलिस को सूचना दी। जहाजगढ़ के समीप खड़े डंपर को देखकर डंपर मालिक के एक परिचित ने जानकारी घर तक पहुंचाई। डंपर में चालक की सीट पर खून व एक गोली पड़ी मिली। इसके बाद डंपर मालिक व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उधर डंपर चालक की तलाश कर रहे परिजनों को इमलोटा में लाश मिलने की सूचना मिलने पर वे वहां पहुंचे तथा ग्रामीणों से जानकारी एकत्रित की। उस पर पता चला कि डंपर चाल रामनिवास की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसके शव को जलाया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>रामनिवास
के के भतीजे दीपक ने बताया कि मंगलवार सुबह वह तथा उसका चाचा रामनिवास अलग-अलग गाडिय़ां लेकर रोहतक क्रेशर उतारने गए थे। रोहतक उसके चाचा के पास किसी व्यक्ति का फोन आया। जिसके बाद रामनिवास ने उसे बताया कि उनके गांव के समीप एक जानकार की गाड़ी खराब हो गई है और वे चार व्यक्ति रोहतक सामान लेने के लिए आए हुए हैं। वह उन्हे रोहतक के दिल्ली बाईपास से बैठाकर गांव चलेगा। दीपक ने बताया कि सांजरवास के समीप तक उसने चाचा की गाड़ी देखी थी उसके बाद से चाचा रामनिवास का फोन बंद हो गया तथा उसका कोई पता नहीं चला। दादरी के डीएसपी सुरेश हुड्डा ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।











Click it and Unblock the Notifications