भत्ते के लिए लाइन में लगे बेरोजगारों को मिली लाठियां

अपने इसी सपने का साकार करने के लिए सैकड़ों युवक व युवतियां इन दिनों सेवायोजन कार्यालय में लाइन लगाए खड़े हैं। हर कोई कार्यालय में यह दर्जकरा देना चाहता है कि वह बेरोजगार है। ज्ञात हो कि सपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि वह सभी बेरोजगारों को एक हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देगी। इसी लालच में युवक सेवायोजन कार्यालय पर लाइन में खड़े हैं।
कानपुर, बहराइच व बांदा में हालात कुछ बिगड़ गए और लाइन में खड़े युवक उपद्रव करने लगे कुछ ही देर में उपद्रव बढ़ा तो मारपीट की नौबत आ गयी। कर्मचारियों ने तत्काल सुरक्षा के लिए पुलिस बुला ली। उपद्रव कर रहे युवाओं पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। तीनों जिलों के सेवा योजन कार्यालय पर हुए लाठीचार्ज से कई युवकों को चोटें आयीं। कार्यालय का कामकाज कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा।
लाठियां चलाने के बाद उपद्रवी मौके से भाग खड़े हुए जिसके कुछ देर बाद भीड़ शांत हुई तो दोबारा पंजीकरण का काम शुरू हुआ। अधिकारियों ने इस घटना पर अफसोस जाहिर किया। इधर राजधानी के लालबाग स्थित सेवायोजन कार्यालय पर भी हालत कुछ ऐसे ही थे युवकों ने कई बार हंगामा करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस वालों द्वारा लाठियां फटकारने पर वह शांत हो गया। राजधानी के सेवायोजन कार्यालय पर युवाओं से अधिक युवतियों की भीड़ रही।












Click it and Unblock the Notifications