प्यार में बेवफाई और युवती ने फेंका युवक पर तेजाब

जी हां आज तक आपने सुना होगा कि प्यार में बेवफाई दिखाने पर लड़के लड़कियों पर तेजाब फेंकते हैं। मगर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ठीक इसके उलट हुआ जहां प्यार में पगलाई एक युवती ने युवक के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। जिस वजह से युवक का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया।
पाकिस्तान के स्थानीय अखबार डॉन ने युवक मोहसिन के हवाले से जो खबर छापी है उसके मुताबिक वह नबीला नाम की एक युवती से प्रेम करता था। मगर पिछले कुछ दिनों से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। जिस वजह से वह नबीला को नजरअंदाज कर रहा था।
जिससे नाराज नबीला ने युवक को सबक सिखाने की ठान ली। जिसके बाद उसने मोहसिन के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। वैसे अभी तक पाकिस्तान में महिलाओं के चेहरे पर तेजाब डालने की घटनाए आम हैं। हाल ही में पाकिस्तान में इन घटनाओं पर निर्देशक शरमीन उबेद चिनाय ने 'सेविंग फेस' नाम की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की थी। जिसके लिए उन्हें ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications