अब बराक ओबामा नहीं रहे उतने लोकप्रिय

फरवरी की शुरुआत में जहां 50 फीसदी लोगों ने ओबामा के तौर-तरीकों को पसंद किया था वहीं अब सिर्फ 46 फीसदी लोग उन्हें पसंद करते हैं। दि न्यूयॉर्क टाइम्स-सीबीएस न्यूज की ओर से कराए गए पोल के नतीजों के मुताबिक ओबामा की रेटिंग में नयी गिरावट दर्ज की गयी है। ओबामा की रेटिंग में कमी के लिए गैस की कीमतों में हुए इजाफे को जिम्मेदार करार दिया गया है।
सात मार्च से 11 मार्च के बीच कराई गई इस रायशुमारी में कहा गया है केवल 41 फीसदी अमेरिकियों ने ही ओबामा के कामकाज के प्रति संतोष जाहिर किया है। न्यूयार्क टाइम्स-सीबीएस के सर्वेक्षण के अनुसार बीते माह ओबामा की लोकप्रियता में 50 फीसदी की गिरावट आई।
बहरहाल गैलप के सर्वेक्षण के मुताबिक ओबामा की लोकप्रियता में सुधार आया है। इसमें कहा गया है कि पिछले सप्ताह ओबामा के कामकाज को पसंद करने वाले लोग 43 फीसदी थे जबकि सप्ताह के मध्य में यह प्रतिशत बढ़ कर 48 और सप्ताह के अंत में 49 हो गया। इस प्रकार उनकी लोकप्रियता में सुधार आया है।












Click it and Unblock the Notifications