तमाम विवादों के बीच विजय बहुगुणा ने ली सीएम पद की शपथ

आपको बता दें कि विजय बहुगुणा के सीएम बनने से हरीश रावत काफी नाराज है। हरीश रावत शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आये। इससे पहले खबर आई थी कि हरीश रावत के इस्तीफे के बाद शपथ ग्रहण समारोह टल जायेगा । लेकिन आज विजय बहुगुणा ने अकेले ही शपथ ली वहीं कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत ने भी हरीश रावत का समर्थन दे दिया है।
हरक सिंह का कहना है कि बहुगुणा को सीएम बनाने पर सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरीश रावत, विजय बहुगुणा,यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत,सतपाल महाराज और गुलाम नबी आजाद को तलब किया है।
यह भी कहा जा रहा है कि रावत अलग पार्टी भी बना सकते हैं। विजय बहुगुणा ने पार्टी की फूट से इंकार किया है उनका कहना है कि पार्टी हिमालय है टूट नहीं सकती है।












Click it and Unblock the Notifications