'सोनिया गांधी ने हरीश रावत के साथ अच्छा नहीं किया'

पार्टी आलाकमान ने बहुत खराब काम किया है। उन्हे अपने फैसले पर दोबारा सोचना चाहिए और अपना फैसला वापस लेना चाहिए। प्रदीप टाम्टा ने कहा कि जिस आदमी ने अपने जीवन के 40 साल पार्टी को दिये उसे बदले में इतनी उपेक्षा मिलना एक दम से गलत है।
यह न्यायं संगत नहीं है। हरीश रावत ने अफने समर्थकों के बीच में पार्टी के संगठन की एक नयी तस्वीर पेश की थी। अब वो अपने लोगो के क्या मुंह दिखाते, जो यहने लगते कि कि हरीश जी को तो दिल्ली कै कैबिनेट मिल गया और हमारे हाथ में खुछ नहीं आया है। इसलिए हरीश ऱावत ने यह बताने के लिए वो प्रदेश और अपने लोगों को बीच में छोड़कर दिल्ली नहीं जा रहे हैं इसलिए इस्तीफा दिया।
लो वहीं पार्टी नेता वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिस व्यक्ति ने पार्टी की लंबे अरसे तक सेवा की है उसे लगातार दूसरी बार सीएम की कुर्सी से दूर रखना अनैतिक है। और वो व्यक्ति जो लोकशाही ढंग से राजनीति करते हैं। जिनकी बहन के पास संगठन में एकता पैदा करने की क्षमता नहीं है। जब यूपी में हमें 100 सीट मिलनी चाहिए थी वहां उनकी गुटबाजी के चलते 22 से 28 सीट मिल रही है, वो ही अब वो पहाड़ की वादियों में भी करेंगी। और तो और जो खानदान कल तक उत्तराखंड के संघर्ष में हमारे साथ में नहीं था वो ही अब इस पर राज करेगा। यह फैसला बिल्कुल ही गलत है।












Click it and Unblock the Notifications