दुनिया की धनी महिलाओं की लिस्ट में सोनिया गांधी नंबर 4 पर

अमेरिकी वेबसाइट ' बिजनेस इनसाइडर ' ने दुनिया के सबसे अमीर राजनेताओं की लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चौथे नंबर पर है। इस लिस्ट में हरियाणा की विधायक और जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल को भी शामिल किया गया है।
साइट के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की संपत्ति 2 से 19 अरब डॉलर यानी 10 हजार से 45 हजार करोड़ के बीच हो सकती है।
बिजनेस इनसाइडर ' ने यह रिपोर्ट OpenSecrets.org, Forbes.com, Bloomberg.com, Wikipedia.org, Guardian.co.uk से मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। इससे पहले भी सोनिया गांधी की संपत्ति पर कई बार बहस हो चुकी है। कुछ लोगों का तो यह तक कहना है कि अरबों की संपत्ति वाली सोनिया गांधी की जितनी दौलत यहां यानी भारत में हैं उससे कहीं ज्यादा इटली में हैं।












Click it and Unblock the Notifications