विजय बहुगुणा जोशी की ताजपोशी पर भड़के रावत समर्थक

रावत समर्थकों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। दिल्ली में देर रात रावत को समर्थन देने के लिए उनके धुर विरोधी हरक सिंह भी उनके घर पहुंच गए, ये आसार अच्छे नही है, यह आक्रोश बताता है कि कांग्रेसके अंदर जमकर गुटबाजी हो रही है।
हालांकि सीएम पद की रेस में सबसे आगे हरीश रावत का नाम था लेकिन सोनिया गांधी ने सबको चौंकाते हुए विजय नंदन बहुगुणा को सीएम पद के लिए चुन लिया। यह दूसरा मौका है जब हरीश रावत के सिरे पर ताज आते-आते रह गया। पिछली बार जब उन्होंने पूर्ण बहुमत के साथ पार्टी को जिताया था तो उनके विरोधियों ने एनडी तिवारी को मुख्यमंत्री बनवाकर उनसे ताज छीन लिया था और अब जबकि उनके दूसरी बार उनके नाम पर सहमति बन रही थी कि विजय बहुगुणा को ताज मिल गया।
विजय बहुगुणा, कद्दावर नेता रहे हेमवती नंदन बहुगुणा के पुत्र और भुवन चंद्र खंडूरी के ममेरे भाई है। रावत के समर्थकों का कहना है कि रीता बहुगुणा जोशी ने राहुल के साथ बड़ी रैलियां की, जिसके ईनाम में राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने उनके भाई को उत्तराखंड सौंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications