सीएम विजय बहुगुणा जोशी को मिला कांटो भरा सफर

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि विजय बहुगुणा की सरकार की स्थिरता इस बात पर निर्भर करेगी कि बाकी चारों सांसद उनके साथ कैसे सहयोग करते हैं। हालांकि बीएसपी ने भी कॉंग्रेस को बिना शर्त्त समर्थन देने की घोषणा कर दी है, मगर इसे मायावती पर चल रहे मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है। अगर मायावती के आराम में जरा भी कोताही हुई तो वो सरकार से हाथ खिंचने में कभी भी पीछे नहीं रहेगी। ऐसे में विजय बहुगुणा जोशी का यह सफर काफी मुश्किल भरा हो सकता है।
गौरतलब है कि सोमवार देर शाम को कॉंग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने दिल्ली में विजय बहुगुणा के कॉंग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने की घोषणा की। हालांकि सीएम पद की रेस में सबसे आगे हरीश रावत का नाम था लेकिन सोनिया गांधी ने सबको चौंकाते हुए विजय नंदन बहुगुणा को सीएम पद के लिए चुन लिया। विजय बहुगुणा आज शाम पांच बजे देहरादून के परेड ग्राउंड में सीएम पद की शपथ लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications