समाजवादी पार्टी में मंत्री पद के लिए मची होड़

Samajwadi Party Leaders
लखनऊ। सपा युवराज अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद अब पार्टी में मंत्री पद के लिए होड़ मच गयी है। अधिकांश विधायक मंत्री पद के लिए जोर आजमाइश में जुट गए हैं। पुराने सपाइयों को यकीन है कि उन्हें मंत्री पद मिल ही जाएगा तो कई नये चेहरे अपनी दावेदारी मजबूती से पेश करने के लिए जोड़तोड़ में लगे हैं।

अखिलेश यादव को शनिवार को सपा विधायक दल का नेता चुना गया। 15 मार्च को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। युवा मुख्यमंत्री को लेकर जहां पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न तरीकों से खुशी जाहिर कर रहे हैं वहीं चुनाव जीतकर आये विधायक मंत्री बनने का गुणा-भाग कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में मंत्री बनने की जिन नामों की सर्वाधिक चर्चा है उनमें विधायक राजेन्द्र सिंह राणा, महबूब अली शाहिद मंजूर, अरिदमन सिंह, उदयराज यादव, शारदा प्रताप शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, अनूप सण्डा, प्रमोद कुमार, इरफान सोलंकी, अरविन्द कुमार सिंह गोप, राजीव सिंह, तेज नारायण उर्फ पवन पाण्डेय, शंखलाल माझी, योगेश प्रताप सिंह, कुंवर आनंद सिंह, राजकिशोर सिंह, ब्रहमा सिंह त्रिपाठी, शाकिर अली, कामेश्वर उपाध्याय, संग्राम ङ्क्षसह यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, नारद राय, मगोविन्द चौधरी और ओम प्रकाश सिंह शामिल हैं।

पहली बार लखनऊ से चुनाव लड़े अभिषेक मिश्र के मंत्री बनने की चर्चा इस वजह से भी जोरों पर हैं कि वह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जयशंकर मिश्र के पुत्र हैं, अखिलेश यादव इनकी शैक्षिक योग्यता से काफी प्रभावित हैं। कभी मुलायम सिंह यादव के महारथियों में से एक रहे बेनी प्रसाद वर्मा के गृह जनपद बाराबंकी में उनकी राजनीतिक दीवार दरकाने वाले रामनगर के विधायक अरविंद सिंह गोप सपा अध्यक्ष के करीबी हैं जबकि दरियाबाद के विधायक राजीव सिंह ने वर्मा के पुत्र राकेश वर्मा को पराजित किया है। इन दोनों को इन्हीं कारणों से मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्‍मीद जतायी जा रही है।

लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष और अयोध्या विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक तेज नारायण उर्फ पवन पाण्डेय को अखिलेश यादव की टीम का माना जाता है। पाण्डेय युवा हैं और उन्होंने भाजपा के अभेद्य दुर्ग अयोध्या का किला ढहाया है। माया सरकार में संसदीय कार्यमंत्री रहे लालजी वर्मा को कटहरी सीट पर पराजित करने वाले पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी और पथरदेवा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को हराने वाले शाकिर अली का नाम भी संभावित मंत्रियों में लिया जा रहा है।

मुलायम सिंह यादव के नजदीकी लोगों में शामिल बलराम यादव के पुत्र संग्राम यादव अतरौलिया सीट से जीते हैं, इन्हें पिता की वफादारी का इनाम मिलने का कयास लगाया जा रहा है। यूपी के भावी मु यमंत्री अखिलेश यादव लोकसभा से जल्द ही इस्तीफा देंगे। सोमवार से शुरू हो रहे लोकसभा सत्र के दौरान वह लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+