शेहला से पहले कोई और था जाहिदा के निशाने पर

shehla masood
भोपाल। शेहला मसूद हत्‍याकांड ने अब एक नया मोड़ ले लिया है, शेहला हत्‍याकांड मामले की आरोपी जाहिदा परवेज पहले शेहला को ही नहीं एक अन्‍य युवती को मरवाना चाहती थी। उस युवती का नाम सीबीआई 'एस वन' बता रही है। एस वन की विधायक ध्रुवनारायण के साथ नजदीकियां जाहिदा को नागवार लगती थी।

सीबीआई ने 'एस वन' की मां और भाई के साथ करीब दो घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई ने विधायक प्रतिनिधि अरूण पांडेय से भी पूछताछ की। अन्‍य सुराग ढूंढने के लिए सीबीआई आरोपी इरफान को लेकर घटना के स्‍थान, शेहला के घर और शहर के अन्‍य जगहों पर लेकर गयी, लेकिन उसको गाड़ी से नहीं उतारा गया।

इस साजिश में जाहिदा के कहने पर शाकिब ने कानपुर निवासी इरफान से संपर्क कर ‘एस वन’ की हत्या की सुपारी दी थी। इरफान जब राजधानी पहुंचा तो उसे पता चला कि जिसकी हत्‍या उसे करनी है वह विशेष समुदाय की है। इस कारण उसने सुपारी की रकम दोगुनी 10 लाख रूपये कर दी। अधिक राशि मांगने के कारण जाहिदा ने शेहला की हत्‍या करने को कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+