कालाधन जरूर लाएगी सरकार: प्रतिभा पाटिल

उन्होंने कहा कि देश में काले धन को पनपने से रोकने के लिए मजबूत कानून बनाने के उपायों पर विचार के लिए एक समिति बनायी गयी है। देश में और देश से बाहर मौजूद कालेधन का आकलन करने के लिए कई स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा अध्ययन कराए जा रहे हैं। उन्होंने कालेधन के सृजन को रोकने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि बेनामी संव्यवहार निषेध अधिनियम बन चुका है और धन शोधन निवारण अधिनियम में संशोधन किया गया है।
पाटिल ने कहा कि भ्रष्टाचार कम करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है कि सार्वजनिक सेवाओं को प्रदान करने की व्यवस्था ऐसी दक्ष और स्वमालित बनायी जाए कि उसमें मानवीय दखलंदाजी कम से कम हो। इसी संदर्भ में उन्होंने कर विभाग और अन्य सेवाओं में इंटरनेट आधारित आन लाइन ई-गवर्ने प्रणाली स्थापित करने की पहल का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदार एवं अधिक कारगर शासन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए भंडाफोड करने वाले व्यक्ति के संरक्षण , नागरिक शिकायत निवारण और भ्रष्टाचार तथा रिश्वत खोरी रोकने , न्यायिक मानक और जवाबदेही स्थापित करने तथा लोकपाल एवं लोक आयुक्तों की स्थापना के प्रावधान के लिए लाए गए विधेयकों का जिक्र किया।












Click it and Unblock the Notifications