आजम खां ने मांगा राहुल गांधी का इस्तीफा

आजम खां ने कहा कि जब यूपी में घूम-घूम करके राहुल गांधी कांग्रेस का प्रचार कर रहे थे तो हारने के बाद राहुल गांधी इस्तीफा क्यों नहीं देते हैं? अगर उनमें हिम्मत हैं तो अमेठी संसदीय सीट से वो इस्तीफा दें और दोबारा चुनाव जीतकर दिखाये। जब रीता बहुगुणा जोशी और सूर्य प्रताप शाही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं तो फिर राहुल क्यों नहीं?
गौरतलब है कि यूपी में कांग्रेस की बुरी गत होने के बाद राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन उसके बाद से उन्होंने मीडिया से कोई बात चीत नहीं की। यूपी में हार के पीछे राहुल गांधी ने कहा था कि यूपी में संगठन बेहद कमजोर था इसलिए वो हारे लेकिन उन्होंने यूपी की जनता से वादा किया था वो उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। और वो वापस आयेंगे। वो सत्ता प्रेमी नहीं है बल्कि यूपी का विकास चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications