मुलायम की सलाह- हमेशा बेदाग रहना अखिलेश
इसी से मेरे जीवन का एक बड़ा सपना पूरा होगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जीवन बेदाग रहने पर सफलता अपने आप कदम चूमती है। बेदाग रहते हुए संघर्ष जारी रखना चाहिए, इससे आम जनता का लगाव नेता के प्रति बढ़ता है। इस पर भावुक अखिलेश ने भरोसा दिलाया कि जनता की सेवा करते हुए वह अपने पिता और समर्थकों को कभी निराश नहीं करेंगें। मुलायम ङ्क्षसह यादव ने इसी के साथ ही पार्टी विधायकों को जनता की कसौटी पर खरा उतरने की सलाह दी और कहा कि विधायकों को अपने आचरण से अलग पहचान बनानी होगी।
यादव ने कहा कि 29 सित बर 1992 को पार्टी के गठन से अब तक स्पष्ट बहुमत के लिए लगातार संघर्ष किया गया है। जनता की लड़ाई संसद से सड़क तक लड़ी गई। जनता को जब पूरा विश्वास हो गया तो उसने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां किसानों और नौजवानों को केन्द्र में रखकर बनाई गई हैं। कथनी करनी में अन्तर नहीं रखा गया तब जाकर जनता ने पार्टी को सत्ता सौपी। अखिलेश यादव ने कहा कि अब हमारे सामने 2014 के लोकसभा चुनाव का लक्ष्य है, इसे किसी भी कीमत पर हासिल करना है और इसके लिए अभी से जुटना होगा।













Click it and Unblock the Notifications