उत्तराखंड के सीएम का फैसला करेंगी सोनिया गांधी

Sonia Gandhi
नई दिल्ली। उत्तराखंड में सरकार बनाने का पेंच तो खत्म हो गया है लेकिन मामला सीएम की कुर्सी पर फंस गया है। अब फैसला यूपीए आलाकमान सोनिया गांधी के हाथ में हैं अब वो जो कहेंगी वो ही मान्य होगा। गुलाम नबी आजाद की रिपोर्ट आने के बाद ही आखिरी फैसला होगा, गुलाम नबी आजाद आज अपनी रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपेंगे उसके बाद ही सोनिया ही अपना फैसला सुनायेंगी। जिसके बाद मुख्यमंत्री का नाम तय किया जायेगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर देहरादून आए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को उत्तराखंड में पार्टी के नवनिर्वाचित 32 विधायकों के साथ बातचीत की। राज्य में गुटबाजी के चलते कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन में मुश्किल आ रही है। पहले ही तय कर दिया गया कि कोई भी सांसद सीएम नहीं बनेगा। सरकार बनाने में अहम भूमिका निर्दलीय विधायकों की होगी जिन्होंने कई शर्ते रख दी हैं, इसकी वजह से विधायक दल का नेता चुनने में दिक्कत पेश आ रही है।

उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 32 विधायक हैं, यह संख्या सरकार बनाने के लिए अपेक्षित बहुमत से चार कम है. तीन निर्दलीय विधायक और यूकेडी (पी) के एक विधायक सरकार बनाने के लिए आवश्यक 36 विधायकों की संख्या पूरी करने में मदद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+