अब पाकिस्तान से भारत को मिलेगी नई चुनौती

सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व वाली इंडियन नेशनल कांग्रेस में मेजर जनरल रहे शाह नवाज खान इस्लाम के चाचा थे। उन्होंने बताया कि शाह नवाज खान का एक बेटा विभाजन के दौरान उनके साथ चला गया जबकि दूसरा बेटा महमूद नवाज पाकिस्तान में ही रहा और कर्नल बन गया। सहगल ने बताया महमूद नवाज खान सेवानिवृत्ति के बाद भारत गए और अपने पिता से मिले क्योंकि सेवा में रहते हुए वह भारत नहीं जा सके।
शाहरूख खान की कई वेबसाइट्स में उनकी बायोग्राफी है जिसके अनुसार, बॉलीवुड के इस सितारे की दिवंगत मां लतीफ फातिमा शाह नवाज खान की गोद ली हुई बेटी थीं। इस्लाम को कल प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने देश की सर्वाधिक प्रभावशाली खुफिया एजेंसी आईएसआई का नया प्रमुख नियुक्त किया है। रावलपिंडी में जन्मे इस्लाम एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि क्या इस्लाम कभी शाह नवाज खान से मिले थे। शाह नवाज खान का 1983 में देहांत हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications