रीता बहुगुणा जोशी ने की इस्तीफे की पेशकश

मुलाकात के बाद रीता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने हार की नैतिक जिम्मेदारी ली और इस्तीफे की पेशकश की। उन्होंने कहा कि इस बारे में फैसला कांग्रेस अध्यक्ष करेंगी। विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के कारण पूछने पर रीता ने कहा कि इसके कई कारण हैं और पार्टी नेता एक साथ बैठकर इन पर चर्चा करेंगे।
रीता ने कल कहा था कि हार के लिए पूरा पार्टी काडर सामूहिक रूप से जिम्मेदार है और वर्तमान हालात में किसी पर भी आरोप मढ़ना गलत है। समझा जाता है कि जिस दिन परिणामों की घोषणा हुई उस दिन पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने इस्तीफे की पेशकश की थी। सिंह उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों के प्रभारी हैं। बहरहाल, इस मुद्दे पर बचते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच की बात है।












Click it and Unblock the Notifications