प्रदूषण के खिलाफ बेंगलुरु में साइकिल रैली 11 को

साइकलोथॉन का आयोजन आचार्य एंडवेंचर क्लब द्वारा किया जायेगा। 10 किलोमीटर की इस साइकिल मैराथन का शुभारंभ कंतीरवा स्टेडियम मल्लेश्वरम, 18 क्रॉस से होगा जो हडसन सर्किल, विधान सौदा, राजभवन, बीडीए जंक्शन, कावेरी थियेटर होते हुए वापस इसी स्थल पर आयेगी। इस साइकिलोथॉन में सिर्फ संस्थान से जुड़े लोग ही नहीं बल्कि आम लोग भी हिस्सा लेंगे।
हम आपको बता दें कि यह साइकलोथॉन आचार्य इंस्टीट्यूट में पिछले एक महीने से चल रहे फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस फेस्टिवल का समापन 15, 16 और 17 मार्च को भव्य कार्यक्रम के साथ होगा। यदि आप इस साइकलोथॉन में हिस्सा लेना चाहते हैं, लेकिन आपके पास साइकिल नहीं है, तो आप साइकिल किराये पर ले सकते हैं। किराये पर साइकिल लेने के लिए मेल करें- [email protected]।












Click it and Unblock the Notifications