सौर तूफान से तबाह हो सकती है धरती

earth
वाशिंगटन। आवेशित कणों के एक बड़े सौर तूफान के आज पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में पहुंचने की उम्मीद है और दो दिन पहले पैदा हुए इस सौर तूफान से बिजली आपूर्ति, उपग्रह आधारित नौवहन प्रणाली और वायु यातायात में बाधा पड़ने की संभावना है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह पांच साल में आया सबसे बड़ा सौर तूफान है, जो मंगलवार को तड़के सौर ज्वालों से उठा था बढ़ता ही चला गया।

उन्‍होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह इसके आवेशित कणों की गति 40 लाख मील प्रतिघंटा थी। नेशनल ओसियैनिक एंड एटमोसफेरिक एडमिंस्ट्रेशन (एनओएए) के अंतरिक्ष मौसम विज्ञानी जोसेफ कंशेस ने बताया कि अंतरिक्ष का मौसम पिछले 24 घंटे के दौरान बहुत रोचक हो गया है। कंशेस के हवाले से स्पेस डॉट कॉम ने बताया है, यह सुपर टयूजडे है नासा के कई अंतरिक्षयानों ने सौर ज्वालाओं की उस वक्त तस्वीरें ली है जब इसने अंतरिक्ष में सौर प्लाज्मा और आवेशित कणों को प्रभावित किया, जिसे कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) कहा जाता है।

सीएमई के पृथ्वी पर प्रत्यक्ष रूप से पहुंचने की उम्मीद नहीं है लेकिन आवेशित कणों के बादल पृथ्वी से चमकते हुए दिखाई पड़ सकते हैं। कंशेस ने बताया कि पूर्वानुमान के मुताबिक सीएमई के आज शाम पांच बजे (भारतीय समय) पृथ्वी पर पहुंचने की उम्मीद है और इसका असर 24 घंटे तक रह सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+