पश्चिम बंगाल: पेट भरने के लिए लोग बेच रहे हैं किडनी

Poor
कोलकाता। आज हम लोग एक तरफ चांद पर जाने की बात करते हैं लेकिन दूसरी ओर हमारे देश के कुछ हिस्से ऐसे हैं जहां लोगों के दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती है और अपने पेट के राशन का जुगाड़ करने के लिए लोग अपने आप को या फिर अपने शरीर के अंगो को भी बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं।

आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यह कड़वी सच्चाई सामने आयी है बंगाल के उत्तर दीनाजपुर इलाके के बिंदोल गांव में। जहां के लोग अपने पेट भरने के लिए अपनी किडनी बेच रहे हैं। इसलिए इस गांव को अब किडनी गांव कहा जाने लगा है।

द टाइम्स ऑफ इंडिया की के मुताबिक इस गांव के लोग पैसों के लिए किडनी बेच रहे हैं, किडनी बेचने वाले ऐसे परिवार वाले भी हैं जो किडनी बेचने के बाद ज्यादा दिन तक जी भी नहीं पाये क्योंकि शारीरिक रूप से वो इतने कमजोर हो गये थे कि समय से पहले ही वो मौत की नींद सो गये। आपको बता दें कि बिंदोल गांव रायगंज जिला मुख्यालय से मात्र 35 किलोमीटर दूर है।

यहां के लोगों के पास ना तो कोई रोजगार है और ना ही इनके पास जीविका कोई साधन। गांव बेहद ही बदहाल अवस्था में है। सोचने की बात यह है कि इस बात की जानकारी यहां के राजनेताओं को भी है लेकिन फिर भी वो इस गांव की दुर्दशा पर मौन है, उन्हें ना तो इस गांव के बारे में कोई चिन्ता है औऱ ना ही वो इन गांववालो से मिलने आये हैं।

बिंदोल में आपको किडनी के दलाल खुलेआम मिल जाएंगे। दलाल एक किडनी के लिए किडनी बेचने वाले से 60 हजार से एक लाख रुपए में सौदा करता है और जरूरतमंद से तीन से चार लाख रुपए की मांग करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+