छात्र तो चाहते हैं आज ही खुल जायें छात्रसंघ के ताले
लखनऊ समाजवादी छात्रसभा के नगर अध्यक्ष फखरुल हसन उर्फ चांद मियां ने वनइंडिया से फोन पर बताया कि कल शाम उन्होंने अखिलेश यादव से बात की, जिसमें सबसे पहला मुद्दा छात्रसंघ चुनाव का था। फखरुल चाहते हैं कि सीएम अपने पद की शपथ लें और उसी के तुरंत बाद छात्रसंघ चुनाव की तिथियां घोषित कर दें यानी इसी सत्र यानी इम्तहान से पहले ही चुनाव हो जायें, लेकिन यह संभव नहीं है। इस पर अखिलेश ने उन्हें अगले सत्र में चुनाव कराने की बात कही है।
अखिलेश यादव की ओर से छात्रसंघ चुनाव को मिली हरी झंडी पर छात्रों में उत्साह कई गुना बढ़ गया है। युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव राम सिंह राणा इसी उत्साह में बोले, "मेरा मन कर रहा है अभी जाकर ताले तोड़ दें, लेकिन हम अपने नेता की बात का मान रखेंगे, हम इंतजार करेंगे, ताकि हमारे अनुज राजनीति की नर्सरी में आ सकें।"
वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्रनेता मोहम्मद दानिश सिद्दीकी का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव बहुत जरूरी है, क्योंकि कई जगहों पर छात्रों के साथ अन्याय होता है और वो कुछ नहीं कर पाता, कम से कम छात्रसंघ के माध्यम से अपनी बात वो प्रशासन तक रख सकेंगे।













Click it and Unblock the Notifications