सपाईयों ने लिया गुंडागर्दी से दूर रहने का संकल्‍प

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद राज्‍य के छह अलग-अलग जिलों में हुई वारदातों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी दिखाई दी। इससे मुलायम सिंह और अखिलेश यादव दोनों काफी आहत हुए, उन्‍होंने कहा कि सरकार बनते ही उनका पहला कदम गुंडागर्दी और अपराध के खिलाफ होगा। खैर यह सब तब होगा जब नये सीएम शपथ लेंगे, यहां उससे पहले ही सपाईयों ने एक शपथ जिसे हम संकल्‍प कह सकते हैं, ले ली है।

मंगलवार को करीब एक हजार सपा कार्यकर्ता लखनऊ के लोहिया पार्क पहुंचे, जहां से उनकी साईकिल रैली शुरू हुई। यह रैली लखनऊ विश्‍वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री व युवजन सभा के राष्‍ट्रीय सचिव राम सिंह राणा के नेतृत्‍व में हुई। राणा ने वनइंडिया से खास बातचीत में कहा कि यह रैली सिर्फ विजय का जश्‍न नहीं बल्कि एक संकल्‍प है, गुंडागर्दी के खिलाफ।

हमने जब पूछा कि एक समय में आप खुद गुंडागर्दी के लिए मशहूर थे, अब आप कैसे रोकेंगे इसे। राणा ने कहा कि कल रात तक पुलिस मायावती की थी, अभी भी राज्‍य में चुनाव आयोग के निर्देश पर काम हो रहा है। सरकार बनते ही पुलिस समाजवादी सरकार की होगी। और तब किसी भी दबंग या उपद्रवी तत्‍व को बक्‍शा नहीं जायेगा। राणा ने कहा कि मैं मानता हूं कि पिछली सरकार में गुंडागर्दी बढ़ी थी और अब हम यह दाग धोना चाहते हैं। माया सरकार में हम जितने ज्‍यादा सावधान रहते थे, उससे कहीं ज्‍यादा सावधान अब हमें रहना होगा, क्‍योंकि अब अगर कहीं भी गुंडागर्दी हुई तो सीधे नेताजी (मुलायम सिंह) का नाम खराब होगा और वो हम कभी नहीं चाहेंगे। रैली के दौरान यहां मौजूद यूथ वेल्‍फेयर सोसाइटी के सचिव व सपा कार्यकर्ता दानिश सिद्दीकी ने कहा कि अब हमारा संकल्‍प होगा कि हम खुद गुंडागर्दी से लोगों को रोकें। और हम अपने बीच सक अच्‍छा संदेश पहुंचाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+