नई सरकार आते ही यूपी में विकास ने दी दस्तक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नई सरकार के आते ही विकास ने दस्तक दे दी है, आप सोच रहे होंगे कि अभी न तो नये मुख्यमंत्री ने शपथ ली और न ही किसी को मंत्रीमंडल बांटा गया, तो विकास की दस्तक कैसे? वो ऐसे कि समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से जीत के तुरंत बाद भारतीय उद्योग संगठन (सीआईआई) ने मुलायम सिंह यादव को बधाई संदेश भेजने के साथ-साथ कहा है कि वो यूपी के विकास के लिए हर स्तर पर सरकार के साथ खड़ा होगा।
सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने बधाई देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की इस जीत ने यूपी को एक नई दिशा दिखायी है। इस दिशा में काम कर नई सरकार राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास को तेजी से बढ़ाया जा सकता है। सीआईआई चाहती है कि सरकार उसके साथ मिलकर काम करे, ताकि राज्य ऊंचाईयों को छू सके। उन्होंने कहा कि यूपी को आर्थिक स्थायित्व की जरूरत है, जिसे हासिल करने में मदद करने को तैयार हैं।
निदेशक ने कहा कि सीआईआई ने राज्य में विकास के लिए एक रूपरेखा की है, जिसे वो जल्द सरकार के समक्ष रखेंगे। ऐसे ही पत्र पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर भी भेजा गया है।
देखा जाये तो सीआईआई की यह पहल यूपी को नई दिखाने में कारगर साबित हो सकती है। खास तौर से सपा के रोजगार संबंधी वादों को पूरा करने में कारगर हो सकती है, जो उसने युवाओं से किया है।













Click it and Unblock the Notifications