मुलायम सिंह होंगे प्रदेश के सीएम, संसदीय दल का फैसला

मुलायम सिंह का परिचय
सपा में नेता जी के नाम से विख्यात मुलायम सिंह का जन्म इटावा जिले के सैफई गांव में 22 नवम्बर 1939 को किसान सुघर सिंह के घर में हुआ था। मुलायम सिंह की शिक्षा-दीक्षा इटावा में ही हुई तो वहीं स्नातक की डिग्री उन्होंने केके कालेज से ली। मगर बचपन से पहलवानी का शौक समाजवादी चिंतक डा. राममनोहर लोहिया के आदर्श और नीतियों के प्रभाव में राजनीति में तब्दील हो गया जो उन्हें यूपी के सीएम की गद्दी तक ले गया।
वर्ष 1967 में मुलायम ने पहला चुनाव लड़ा और विधायक बने। वह साल 1980 में विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने। साल 1989 में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उसके बाद उन्हें 1993 में और 2003 में सीएम बनने का मौका मिला।
साल 1996 में मुलायम सिंह यादव ने केन्द्र की राजनीति में कदम रखा और तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवेगौडा के संयुक्त मोर्चे की सरकार में रक्षा मंत्री बने। और एक बार फिर से मुलायम यूपी की सत्ता चलाने जा रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा की
बड़े-बड़े वादे करने वाले सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव जनता की कसौटी पर कितना खरा उतरेंगे।












Click it and Unblock the Notifications