हार पर चिंतन करने के लिए कांग्रेस ने बुलायी दिग्गजों की बैठक
नई दिल्ली। पांचो राज्यों में कांग्रेस की बुरी हालत क्यों हुई इस बात की समीक्षा करने के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक इस समय दिल्ली में हो रही है जिसमें सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गजों शामिल है। इस मीटिंग में राहुल गांधी शामिल नहीं हुए है।
उम्मीद की जा रही है कि बैठक में हार की वजहें और जिम्मेदारी पर चिंतन-मनन हो रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी ली थी। राहुल ने कहा था कि यूपी में कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा कमजोर है इसलिए कांग्रेस हारी।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के मिशन के साथ कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के साथ मैदान में उतरी थी, लेकिन कुल 403 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस केवल 28 सीटें जीत पाई।
यहां तक कि कांग्रेस के गढ़ अमेठी और रायबरेली में भी राहुल गांधी के धुआंधार प्रचार का कोई असर नहीं हुआ। ये दोनों जिले राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी की कर्मभूमि है। अमेठी की पांच सीटों में से तीन पर कांग्रेस को हार मिली तो रायबरेली की सभी पांच सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।













Click it and Unblock the Notifications