भाजपा-कांग्रेस के झगड़े में मलाई खा गयी एसपी: मायावती

माया ने कहा कि प्रदेश के मुसलमानों को बीजेपी के आने का डर था जिसके चलते उन्होंने बीजेपी को काटने के लिए अपना 70 प्रतिशत वोट सपा को दे दिया। वो कांग्रेस के आरक्षण वाली बात भरोसा नहीं कर पाये। इसी कारण सपा सत्ता में आ गयी। मुस्लिमों ने हमें भी छोड़ दिया।
मायावती ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके साथ दलित समाज वर्ग अभी भी है तभी वो दूसरे नंबर पर आयी नहीं तो उसका हाल बिहार के लालू प्रसाद यादव की तरह होता। मायावती ने इस मौके पर मीडिया को भी नहीं बक्शा उन्होंने कहा कि मीडिया ने भी उनकी निगेटिव छवि बनायी जो कि उनकी हार का प्रमुख कारण है। माया ने कहा कि सपा के आने से प्रदेश में कभी विकास नहीं होगा। इसको आप लोग खुद ही देख लेगें। माया ने कहा कि उन्हे अग्रणी जातियों का भी वोट नहीं मिला, वो भी बंट गया जिसके कारण बसपा हारी।
माया ने कहा कि अब प्रदेश में पहले से ज्यादा अपराध बढ़ जायेगा जिसकी शुरूआत कल से हो गयी है। गौरतलब है कि सपा के जीतते ही फिरोजाबाद और झांसी में सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था जिसके चलते सपा युवराज अखिलेश यादव को देर रात मीडिया से कहना पड़ा कि अपराध को बर्दाश्त नहीं किया है। मायावती ने कहा कि अब प्रदेश पांच साल तक सिसकेगा, जिस के कारण प्रदेश की जनता अपने फैसले पर अफसोस करेगी।












Click it and Unblock the Notifications