भ्रष्टाचार ले डूबी कांग्रेस और राहुल को: अन्ना हजारे
नई दिल्ली। कांग्रेस को उसकी बेईमानी ले डूबी तभी तो कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की मेहनत का असर यूपी में दिखायी नहीं दिया यह कहना है समाजसेवी अन्ना हजारे का। जिन्होंने मंगलवार को कहा था कि पहले चुनावी नतीजे तो आने दीजिये फिर मैं बहुत कुछ बोलूंगा।
और जैसे ही परिणाम घोषित हुए वैसे ही अन्ना फूट पड़े। अन्ना हजारे ने मंगलवार को कहा कि अगर कांग्रेस मजबूत लोकपाल विधेयक ले आती तो विधानसभा चुनावों में उसकी स्थिति बेहतर होती। अपनी गलत नियती और भ्रष्टाचारी कर्मों के चलते कांग्रेस यूपी में हारी है।
हजारे ने अपने गांव रालेगण सिद्धी में चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों ने चुनाव परिणामों पर असर डाला है। अगर कांग्रेस मजबूत लोकपाल विधेयक ले आई होती तो चुनाव में मतदाता उसका समर्थन करते। अन्ना ने कहा कि यूपी ते चुनावी परिणामों के पीछे टीम अन्ना की भी मेहनत रही है इसलिए यूपी में चौंकाने वाले नतीजे आये।













Click it and Unblock the Notifications