'सपा के सबसे बड़े गुंडे तो बेनी बाबू थे'
विधानसभा में नेता विपक्ष और सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बेनी वर्मा को खुद ही मालूम नही रहता कि वह क्या बोल रहे हैं। सपा में कहीं गुंडे नही है। श्री वर्मा जब पार्टी में थे तो उन्ही के गुंड़े रहे होंगे जिन्हें वह अपने साथ लेकर चले गये। उन्होंने कहा कि श्री वर्मा वरिष्ठ नेता है उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए। वह पहले सपा में ही थे और मुलायम ङ्क्षसह यादव के बाद उन्हें दूसरे न बर पर माना जाता था। बेनी जब सपा में थे तो पार्टी में उनकी खूब चलती थी लेकिन वर्ष 2007 चुनाव के पहले श्री यादव से खटपट हो जाने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी।
समाजवादी क्रांतिदल के नाम से नया संगठन बनाया। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के पहले उन्होंने अपने संगठन का कांग्रेस में विलय कर दिया। यादव ने दावा किया कि सपा बहुमत के साथ अपनी सरकार बनायेगी। किसी के समर्थन की जरुरत नहीं पड़ेगी। जनता मायावती सरकार के भ्रष्टाचार से ऊब गयी थी और सपा ने पांच साल तक लगातार इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी, इसलिए जनता ने सपा को पहली पसंद माना है और बहुमत से सरकार बनाने का मौका देने जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications