हार हुई तो इस्तीफा देंगी रीता बहुगुणा जोशी

लखनऊ। विधानसभा चुनाव परिणाम के पहले ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने हार मान ली। उन्होंने कहा कि खराब प्रदर्शन के लिए प्रदेश इकाई व प्रत्याशी जिम्मेदार हैं न कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी। अपने बयान में उन्होंने कहा कि राहुल सिर्फ पार्टी प्रचारक थे इससे अधिक कुछ नहीं। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हार की जिम्मेदारी मेरी होगी। हार से लिए अपने को पूर्णत दोषी मनाते हुए उन्होंने इस्तीफा देने तक की बात कह डाली।

रीता जोशी ने कहा कि नैतिक आधार पर इस्तीफा दूंगी अथवा नहीं इसका निर्णय मुझे लेना है। रीता जोशी लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव ने पूरी मेहनत की और अगर पार्टी चुनाव में अच्छा नही करती है तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दोष है। रीता बहुगुणा से पहले कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी दिग्विजय सिंह भी इसी तरह के बयान दे रहे हैं। दोनों नेताओं के चुनाव परिणाम से पहले ही इस तरह के बयान आश्चर्यजनक हैं, क्योंकि सारा आकलन विभिन्न 'एग्जिट पोल' व सर्वेक्षणों के आधार पर किया जा रहा है जिन्हें दिग्विजय सिंह पहले ही खारिज कर चुके हैं।

दिग्विजय का भी यही कहना है कि उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ साथ वह भी पूर्णतया जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए राहुल गांधी ही क्यों प्रदेश में हर कांग्रेसी किसी न किसी तरह जि मेदार है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में 22 सीटें पाने के बाद कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में 1089 के बाद विधानसभा में वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था।

राहुल गांधी ने 14 नव बर से शुरु किये गये अपने अभियान में प्रदेश में दो सौ से अधिक जनसभायें कीं और अनेक शहरों में रोड शो किये। प्रचार के मामले में वह अव्वल थे लेकिन कांग्रेस के पक्ष में पासा पलटने में वह फिलहाल सफल नहीं नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पहले से ही कांग्रेस के हार का आंकलन करना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+